गाजीपुर – थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 अप्रैल 2026 को प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर ग्राम हरिहरपुर में दबिश दी गई। इस दौरान सीताराम (59 वर्ष), पुत्र हनुमान तथा बब्बन राम (42 वर्ष), पुत्र पुरुषोत्तम राम को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे थे।
गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।














