गाजीपुर – थाना शादियाबाद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 25.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय मय हमराह टीम ने युसुफपुर बेंसो नदी पुल के पास से नन्दलाल बिन्द, अमरजीत बिन्द तथा राधेश्याम बिन्द को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तगण मु0अ0सं0 35/2026 व 44/2026 धारा 305(e) बीएनएस तथा थाना जंगीपुर में दर्ज मु0अ0सं0 328/2025 व 20/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित थे। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP65KT0012 तथा चोरी किए गए 03 बंडलों में कुल 153 मीटर एल्युमिनियम बिजली का तार बरामद किया गया।
इसके अतिरिक्त अभियुक्त राधेश्याम बिन्द के पास से एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में अलग से मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।














