Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeCrimeथाना जेवर पुलिस की सफलता: गुमशुदा महिला की मृत्यु और शव छुपाने...

थाना जेवर पुलिस की सफलता: गुमशुदा महिला की मृत्यु और शव छुपाने के आरोप में 4 अभियुक्त गिरफ्तार

घटना का विवरण:

15 अगस्त 2024 को जेवर थाने में एक व्यक्ति ने अपनी 38 वर्षीय मां मुबीना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जो 6 अगस्त 2024 से लापता थी। जांच के दौरान, पुलिस ने गुमशुदा महिला के मोबाइल नंबर का विश्लेषण किया, जिससे पता चला कि पड़ोसी जमशेद पुत्र फजरुद्दीन से उसकी अत्यधिक बातचीत होती थी। जांच में खुलासा हुआ कि जमशेद और मुबीना के बीच प्रेम संबंध थे और मुबीना गर्भवती थी।

कार्यवाही का विवरण:

जमशेद ने अपने मित्र सद्दाम के साथ मिलकर मुबीना को गर्भपात कराने के लिए 6 अगस्त 2024 को डिबाई ले गया। वहां, एक झोलाछाप डॉक्टर और उसके सहयोगियों ने मुबीना का गर्भपात किया, जिसके दौरान उसकी मृत्यु हो गई। डर के कारण, जमशेद और उसके सहयोगियों ने मुबीना के शव को अनूपशहर के जंगलों में छिपा दिया। 16 अगस्त 2024 को पुलिस ने जमशेद की निशानदेही पर मुबीना के शव के अवशेष बरामद किए।

गिरफ्तारी और बरामदगी:

जेवर पुलिस ने मुख्य आरोपी जमशेद सहित झोलाछाप डॉक्टर और अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त जमशेद के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर HR 29AA 4666) भी बरामद की गई।

अभियुक्तों का विवरण:

  1. जमशेद पुत्र फजरुद्दीन, निवासी आर आर कॉलोनी, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर
  2. मनोज कुमार पुत्र केहर सिंह, निवासी ग्राम बदरपुर, हाल निवास ग्राम खुसालाबाद, थाना डिबाई, जनपद बुलन्दशहर
  3. श्रीमती मिथलेश देवी पत्नी मनोज कुमार, निवासी ग्राम बदरपुर, हाल निवास ग्राम खुसालाबाद, थाना डिबाई, जनपद बुलन्दशहर
  4. राज बहादुर पुत्र राधेश्याम, निवासी धरमपुर रोड, थाना डिबाई, जनपद बुलन्दशहर

बरामदगी:

  1. गुमशुदा/मृतका के शव के अवशेष और कपड़े
  2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. उपनिरीक्षक राहुल भारती
  2. उपनिरीक्षक रवि चाहर
  3. उपनिरीक्षक अनूप दीक्षित
  4. उपनिरीक्षक शैलेश कुमार
  5. हेड कांस्टेबल अंकित मलिक (सर्विलांस सेल)
  6. कांस्टेबल नितिन
  7. कांस्टेबल राहुल
  8. कांस्टेबल मंजीत
  9. महिला कांस्टेबल संध्या शाह

इस मामले में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने इस गुमशुदगी मामले का सफलतापूर्वक अनावरण किया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button