
ब्रेकिंग – प्रयागराज में महाकुंभ मेले की ड्यूटी के दौरान बुधवार को गाजीपुर जिले के उपनिरीक्षक अंजनी राय का निधन हो गया। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
दो दशक से अधिक का सेवा अनुभव
गाजीपुर जिले के थाना गहमर के बसुका गांव निवासी अंजनी राय 1995 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आरक्षी के रूप में की और बाद में प्रमोशन पाकर उपनिरीक्षक बने। बीते दो वर्षों से वे बहराइच जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
उनके आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में गहरा शोक है, और सहकर्मी उन्हें एक समर्पित अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं।