Tuesday, February 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाजी मामले में आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाजी मामले में आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – सिटी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर पत्थर फेंकने के मामले में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान परवेज अंसारी के रूप में हुई है, जिसे बीते दिन रोजा ओवरब्रिज के पास से दबोचा गया।

यह कार्रवाई रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्म गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। जीआरपी थानाध्यक्ष गाजीपुर सिटी और आरपीएफ प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 153 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार परवेज अंसारी, रसीद अंसारी का पुत्र है और काशीराम आवास कॉलोनी, आदर्श बाजार, थाना कोतवाली, जिला गाजीपुर का निवासी बताया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे के लिए कबाड़ बीनने या छोटी-मोटी चोरी करता है। करीब 10 दिन पहले नशा न मिलने पर उसने रेलवे लाइन से पत्थर उठाकर ट्रेन में बैठे एक व्यक्ति का मोबाइल गिराने के इरादे से फेंका, लेकिन पत्थर ट्रेन की खिड़की के शीशे पर लग गया।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button