Saturday, February 14, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में विशेष लोक अदालत एवं होम्योपैथिक मेडिकल क्लीनिक का शुभारंभ

गाजीपुर में विशेष लोक अदालत एवं होम्योपैथिक मेडिकल क्लीनिक का शुभारंभ

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के तत्वावधान में जनपद न्यायालय गाजीपुर परिसर में विशेष लोक अदालत (यूनियन बैंक ऑफ इंडिया) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की तथा सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के शीघ्र निस्तारण पर बल दिया।

इसी क्रम में जनपद न्यायालय परिसर में होम्योपैथिक मेडिकल क्लीनिक का भी शुभारंभ किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश ने बताया कि इस क्लीनिक के शुरू होने से न्यायालय में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें त्वरित और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-01 एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत, गाजीपुर, विजय कुमार–IV, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सम्मानित अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।

इस विशेष लोक अदालत में कुल 75 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारण हेतु निर्धारित किए गए थे, जिनमें से सुलह-समझौते के आधार पर 35 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इसे न्याय सुलभता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button