Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeDelhi NCRदिल्ली सीएम का सपा नेत्रियों ने फूंका पुतला

दिल्ली सीएम का सपा नेत्रियों ने फूंका पुतला


गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पुतला दहन कर किया गया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नीति की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है और मानसिक संतुलन खो बैठी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की बेतुकी बयानबाजी इसी हताशा का परिणाम है। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को भूल चुके हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सीमा यादव, संगीता गुप्ता, रीना यादव, बिंदु बाला बिंद, कंचन रावत, अनीता यादव, ममता यादव, नीलम यादव, वर्षा यादव, धनु यादव, चंदन सोनकर, अनीता यादव सहित कई अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button