Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeBiharलोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर!

लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर!

प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत आज (4 नवंबर) को बिगड़ गई है। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के एम्स (AIIMS) अस्पताल में सोमवार को वेंटिलेटर पर रखा गया। शारदा सिन्हा को 27 अक्टूबर को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में बोन मैरो कैंसर के कारण भर्ती किया गया था।

एम्स में मीडिया प्रभारी और एनाटॉमी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने जानकारी दी कि शारदा सिन्हा की स्थिति स्थिर है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

डॉ. रीमा दादा ने कहा, “शारदा सिन्हा जी हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं (हेमोडायनामिक स्थिरता का अर्थ है कि किसी व्यक्ति का रक्तचाप और हृदयगति स्थिर हैं), लेकिन उनकी सतत निगरानी की जा रही है। वह 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं।”

आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शारदा सिन्हा का हालचाल जानने के लिए एम्स का दौरा किया, जबकि हाल ही में अश्विनी कुमार चौबे, रामनाथ ठाकुर, और धर्मशीला गुप्ता ने भी उनसे मुलाकात की।

शारदा सिन्हा के बारे में जानिए

पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा बिहार की मैथिली भाषा की प्रसिद्ध लोकगायिका हैं। वह भोजपुरी और मगही भाषाओं में भी गाती हैं। उनकी छठ पूजा पर आधारित गीत ‘हो दिननाथ’ की मैथिली संस्करण को खूब सराहा गया है। 2018 में, गणतंत्र दिवस के अवसर पर शारदा सिन्हा को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button