Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalMODI की साख नहीं बचा सके 7 केंद्रीय मंत्री,तो योगी के चार...

MODI की साख नहीं बचा सके 7 केंद्रीय मंत्री,तो योगी के चार मंत्रियों में से कितनों को मिली जीत?

UP Lok Sabha Chunav Result 2024

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा जिन केंद्रीय मंत्रियों ने जीत दर्ज की उनमें लखनऊ से राजनाथ सिंह, आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल, महराजगंज से वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, और मीरजापुर से अपना दल की अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। चर्चित अमेठी से स्मृति ईरानी को इस बार हार का सामना करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव में उतरे 11 केंद्रीय मंत्रियों में से सात को हार का सामना करना पड़ा है। पीएम मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जीत का अंतर भी बीते चुनाव से कम रहा। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले चुनाव में 4.79 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि इस बार उनकी जीत का अंतर महज 1.52 लाख ही रहा। वहीं, चुनाव में उतरे योगी सरकार के चार मंत्रियों में से केवल दो ही जीत हासिल कर सके।

योगी सरकार के मंत्रियों में से पीलीभीत से जितिन प्रसाद और हाथरस से अनूप प्रधान वाल्मीकि ने जीत हासिल की। राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव से और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बड़े अंतर से पराजित हुए। जयवीर सिंह और अनूप प्रधान विधानसभा सदस्य हैं, जबकि दिनेश प्रताप सिंह और जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य हैं।

भाजपा और अन्य दलों ने 12 विधायकों को चुनाव में उतारा था, जिनमें आठ को जीत हासिल हुई। फूलपुर सीट से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल, गाजियाबाद से विधायक अतुल गर्ग, और मझवां से विधायक विनोद कुमार बिंद ने जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा विधायक ओम कुमार को नगीना में हार का सामना करना पड़ा।

रालोद विधायक चंदन चौहान को बिजनौर में जीत हासिल हुई, जबकि विधायक रिंकी कोल (अपना दल एस) राबर्टसगंज से चुनाव हार गईं। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज में हार का सामना करना पड़ा। सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव को कन्नौज, जियाउर्रहमान बर्क को संभल, लाल जी वर्मा को अंबेडकरनगर, और अवधेश प्रसाद को फैजाबाद से जीत मिली।

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा लखनऊ सीट से चुनाव हार गए। भाजपा ने विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र को श्रावस्ती सीट से उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर को भी बलिया में हार का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button