Monday, February 2, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalआवारा पशु से बचने में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो, गड्ढे में गिरी; पूर्व...

आवारा पशु से बचने में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो, गड्ढे में गिरी; पूर्व पीजी कॉलेज अध्यक्ष समेत चार घायल

गाज़ीपुर-वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन पर रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जंगीपुर निवासी तथा पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत यादव अपने साथी मुलायम यादव, राहुल यादव और संजय यादव के साथ वाराणसी में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सुबह लगभग चार बजे जब वाहन सकरताली के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक सड़क पर एक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई।हादसा इतना जोरदार था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी चारों लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोर लेन पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button