Wednesday, April 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeEducationगाजीपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर – नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय में सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद कक्षा 1 के नवप्रवेशी बच्चों का नामांकन कर उन्हें पुस्तकें वितरित की गईं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और डिजिटल कक्षा सुविधाओं की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने साक्षरता से समृद्धि अभियान, छात्रों की नियमित उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और अभिभावक-शिक्षक संवाद को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

विद्यालय प्रबंध समिति ने आगामी माह में पुस्तकालय को अद्यतन करने और खेल सामग्री वितरण की योजना प्रस्तुत की। अधिकारियों ने शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धति के अनुरूप संदर्शिका, प्रिंट सामग्री, शिक्षक डायरी और डिजिटल संसाधनों के उपयोग के निर्देश दिए, साथ ही बाल-केंद्रित मूल्यांकन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक नसीम अब्बासी ने की, जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्षी हुसैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button