Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGलोकतंत्र बचाना जरूरी, क्योंकि लोकतंत्र जिन्दा रहेगा तो गरीब जिन्दा रहेगा: अमित...

लोकतंत्र बचाना जरूरी, क्योंकि लोकतंत्र जिन्दा रहेगा तो गरीब जिन्दा रहेगा: अमित ठाकुर

गाजीपुर: कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वावधान में समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्पूरी ठाकुर सेना के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर ठाकुर ने की।

गोष्ठी की शुरुआत में कर्पूरी ठाकुर सेना के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर देश के महान नेता थे, जिनका जीवन अनुकरणीय है। उनका संघर्ष, सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें यह सिखाती है कि मजबूत इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है और इसे बचाना जरूरी है, क्योंकि लोकतंत्र जिन्दा रहेगा तो गरीब भी जिन्दा रहेगा।

अमित ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय की लड़ाई का महान योद्धा और राजनीतिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार में सामाजिक आंदोलन के प्रतीक थे और गरीबों की आवाज थे।

गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, बृजराज शर्मा, कुलदीप ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, कैलाश ठाकुर, लल्लन शर्मा, दिनेश ठाकुर, राजू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button