Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsसंविधान दिवस पर भाजपा की विचार गोष्ठी, कांग्रेस पर साधा निशाना

संविधान दिवस पर भाजपा की विचार गोष्ठी, कांग्रेस पर साधा निशाना

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय छावनी लाइन पर संविधान दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना को आहत कर सत्ता में बने रहने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि संविधान में सर्वाधिक संशोधन कांग्रेस के शासनकाल में हुए। साथ ही नागरिकों से संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों का पालन करने की अपील की।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की बुनियाद पर बनी पार्टी है, जो त्याग और बलिदान की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विश्वसनीयता के कारण संविधान सुरक्षित है, जबकि विपक्ष भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संविधान दिवस मनाने की शुरुआत भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को इस पहल का श्रेय दिया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय, और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और वाराणसी से 7 बार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य अतिथि और वक्ता:

गोष्ठी में रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, शैलेश कुमार राम, रामराज बनवासी सहित अन्य नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

उपस्थित कार्यकर्ता:

कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button