Sunday, March 1, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKING22 लाख की सड़क 15 दिन में उखड़ी, कमीशनखोरी पर उठे सवाल

22 लाख की सड़क 15 दिन में उखड़ी, कमीशनखोरी पर उठे सवाल

गाज़ीपुर – कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर से सटे चौकिया बाजार से चौहान बस्ती तक बनी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। करीब 22 लाख रुपये की लागत से तैयार यह मार्ग महज 15 दिन भी नहीं टिक सका और जगह-जगह से उखड़ने लगा। सड़क की हालत देखकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण में गिट्टी, बालू और सीमेंट की मात्रा मानक के अनुरूप नहीं थी, जिससे सड़क इतनी जल्दी टूट गई। लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदार के बीच कमीशनखोरी के कारण निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल सड़क की बदहाल स्थिति आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button