Friday, March 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarनिपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने...

निपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश

गाजीपुर – जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में “निपुण भारत मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों द्वारा आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका तथा शिक्षण-अधिगम सामग्रियों का पूर्ण रूप से उपयोग कराया जाए।

जिलाधिकारी ने आगामी माह में होने वाली समीक्षा बैठक में सभी अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि एआरपी के रिक्त पदों को भरने के लिए द्वितीय चरण में चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉकों से कम से कम पांच शिक्षकों से एआरपी पद के लिए आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला समन्वयक प्रशिक्षण को चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि त्रिस्तरीय सदस्यीय समिति के माध्यम से जर्जर भवनों का शीघ्र आकलन कराया जाए और आवश्यकतानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। इसके अलावा जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर गठित टास्क फोर्स को विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button