Friday, March 6, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeराशन वितरण में फर्जीवाड़े का आरोप, कोटेदार के खिलाफ शिकायत

राशन वितरण में फर्जीवाड़े का आरोप, कोटेदार के खिलाफ शिकायत

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत भांवरकोल विकासखंड के ग्राम महेशपुर द्वितीय में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव निवासी शिवशंकर सिंह यादव ने कोटेदार रामजी सिंह यादव पर राशन कार्ड में फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शनिवार को मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।

शिवशंकर सिंह यादव के अनुसार, वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटेदार ने उनके राशन कार्ड में हेराफेरी करते हुए फर्जी कुटुंब रजिस्टर की नकल तैयार की। इसके तहत उनके पुत्र का नाम कोटेदार के स्वयं के राशन कार्ड में और उनकी बहू का नाम किसी अन्य परिवार के राशन कार्ड में दर्ज कर दिया गया। इस फर्जीवाड़े के जरिए बीते लगभग पांच वर्षों से गलत तरीके से राशन उठाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार ने उनका राशन कार्ड निरस्त कर नया कार्ड बनवाने के नाम पर उनसे 1600 रुपये की अवैध वसूली की। साथ ही, कोटेदार पर अपने राशन कार्ड में कई मृत व्यक्तियों के नाम दर्ज कर राशन लेने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उनका नया राशन कार्ड शीघ्र बनवाने की मांग की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button