Thursday, March 12, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGप्रेस क्लब गाजीपुर का होली मिलन समारोह 15 मार्च को, MLC होंगे...

प्रेस क्लब गाजीपुर का होली मिलन समारोह 15 मार्च को, MLC होंगे मुख्य अतिथि

गाजीपुर – पत्रकारों के आपसी संवाद और मेल-मिलाप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब गाजीपुर की ओर से 15 मार्च (रविवार) को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के अनुसार जिले में पत्रकारों के बीच एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। हाल के समय में प्रेस क्लब गाजीपुर ने पत्रकारों के हित और उनके निजी जीवन से जुड़े मुद्दों पर कई पहल की हैं, जिसके चलते संगठन ने कम समय में एक मजबूत टीम के साथ अपनी पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल शामिल होंगे। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ और युवा पत्रकार एक साथ मिलकर होली की शुभकामनाएं देंगे और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button