Monday, April 13, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - पंचायत चुनाव में देरी की आशंका पर प्रधानों का विरोध...

गाजीपुर – पंचायत चुनाव में देरी की आशंका पर प्रधानों का विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर – पंचायत चुनाव में संभावित देरी को लेकर ग्राम प्रधानों में असमंजस और चिंता का माहौल गहरा गया है। इसी के विरोध में सोमवार को प्रधान संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान सरजू पांडे पार्क में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रधान जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी आवाज बुलंद की।

ग्राम प्रधानों का कहना है कि 26 मई को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन अब तक आरक्षण प्रक्रिया और परिसीमन को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इससे चुनाव समय पर होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वहीं, कुछ सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा तेज है कि पंचायत चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद कराए जा सकते हैं, जिससे प्रधानों की चिंता और बढ़ गई है।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मदन सिंह यादव ने किया। उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि या तो प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए या फिर उनके अधिकारों को बरकरार रखा जाए।

प्रधानों का कहना है कि यदि कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायतों का नियंत्रण प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों में चला गया, तो विकास कार्य प्रभावित होंगे और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिलाधिकारी ने ज्ञापन को शासन तक भेजने का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं होने से प्रधानों में बेचैनी बनी हुई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button