Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - फगुआ महोत्सव 2025: लोक संस्कृति के रंग में रंगा आयोजन

गाजीपुर – फगुआ महोत्सव 2025: लोक संस्कृति के रंग में रंगा आयोजन

गाजीपुर। भारतीय संस्कृति के समृद्ध लोक पक्ष के संरक्षण हेतु गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में फगुआ महोत्सव 2025 का आयोजन 9 मार्च को सरस्वती शिशु मंदिर, रायगंज में किया गया। इस राज्य स्तरीय आयोजन में फगुआ गायकी प्रतियोगिता और सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय संत श्री योगी आनंद जी ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में राम बिलास चौबे की टीम ने प्रथम, सुधीर यादव की टीम ने द्वितीय और रानी बिंद्रा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. राम नारायण तिवारी और श्री राम अलम सिंह मधुर जी शामिल रहे।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री स्वप्न आनंद ने विजेता टीमों को शील्ड, प्रमाण पत्र, मेडल और चेक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गाजीपुर, बलिया, मऊ, बनारस, देवरिया, बक्सर सहित विभिन्न स्थानों की कुल 18 टीमों ने भाग लिया। इस वर्ष का गंधर्व म्यूजिक एकेडमी लोक गौरव सम्मान 2025 श्री राम अलम सिंह मधुर जी को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री नागेंद्र नाथ पांडेय ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को स्मृति चिन्ह भेंट किया, जबकि सीओ सिटी सुधाकर पांडेय और कोतवाल दिन दयाल पांडेय ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। एकेडमी के डायरेक्टर डॉ. विद्यानिवास पांडेय ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और लोक संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

आयोजन में एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल, केडीएस ज्वेलर्स, श्री स्वीट हाउस, अग्रवाल पैलेस, रामा फ्लैक्स, जियो टाइल्स, मैक्स वीडियो लैब, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. एम.डी. सहित कई संस्थाओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन आकाश त्रिपाठी ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button