Tuesday, February 17, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeछत से गिरकर पैरामेडिकल छात्र की मौत, गांव में शोक

छत से गिरकर पैरामेडिकल छात्र की मौत, गांव में शोक

गाजीपुर  – मरदह क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर में एक पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र की चार मंजिला छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिवार और गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी 22 वर्षीय विपुल यादव मरदह क्षेत्र स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज में बीफार्मा का छात्र था। बताया जा रहा है कि वह कॉलेज की छत से अचानक नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनकर कॉलेज के छात्र और प्रबंधन मौके पर पहुंचे तथा घायल अवस्था में उसे तुरंत मऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन वाराणसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक दो भाइयों में बड़ा था और परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता है। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरदह थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने छात्र को सरल और मिलनसार बताया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button