ग़ाज़ीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के आगापुर पारा में अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे मकान में घुसा चालक खलासी घायल।मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के आगापुर पारा में सोमवार की दोपहर में दुल्लहपुर के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने अच्छेलाल विश्वकर्मा के मकान में घुस गई जिससे मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया यह संयोग ही रहा कि घर में उस वक्त कोई भी घर में मौजूद नहीं रहा।
इस हादसे में ट्रक चालक रंजीत यादव पुत्र रामनारायण यादव 30 वर्ष और खलासी संजय यादव पुत्र अमेरिका यादव 40 वर्ष घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही बिरनो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपने वाहन से बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जिनका प्राथमिक इलाज कराया गया।
इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में कोई हताहत नहीं हुआ है मकान मालिक के द्वारा तहरीर मिलने पर कार्यवाही किया जाएगा।














