Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalNFDP पंजीकरण शिविर में मछुआरों को डिजिटल पहचान और लाभ दिलाए जाने...

NFDP पंजीकरण शिविर में मछुआरों को डिजिटल पहचान और लाभ दिलाए जाने की पहल

गाजीपुर। नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) के तहत मत्स्य पालन विभाग, भारत सरकार की प्रमुख पहल के अंतर्गत सदर ब्लाक के ग्राम सभा सकरा में एक दिवसीय पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ अपर सांख्यिकी मंडलीय अधिकारी श्री सौरव साहू ने किया। उन्होंने मछुआरों को बताया कि NFDP का उद्देश्य मछली उत्पादकों, विक्रेताओं और सूचना उद्योगों को डिजिटल पहचान, पंजीकरण, संस्थागत ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
मत्स्य विभाग, गाजीपुर के अधिकारी श्री आनंद कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत मछुआरों को सहायता और बीमा का लाभ सरलता से पहुंचाना है। इच्छुक मछुआरे NFDP पोर्टल, मोबाइल एप या CSC केंद्र के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
CSC संचालक श्री परवेज खान ने ग्राम सभा सकरा के मछुआरों का पंजीकरण किया और बताया कि इस पंजीकरण के माध्यम से मछुआरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया जाएगा और लघु मछली उद्योगों का औपचारिककरण किया जाएगा।
इस अवसर पर सैकड़ों मछुआरों ने अपने पंजीकरण करवाए। विभाग ने बताया कि भविष्य में समय-समय पर और ग्रामों में कैंप आयोजित कर अधिक मछुआरों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल से मछुआरों को सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता तक पहुंच में आसानी होगी और उनके व्यवसायिक विकास में मदद मिलेगी।
शिविर के माध्यम से मछुआरों को डिजिटल उपकरणों और पोर्टल के उपयोग की जानकारी भी दी गई, ताकि वे आसानी से योजनाओं का लाभ उठा सकें और अपना व्यवसाय सशक्त बना सकें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button