Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNCR Newsमेरठ में टोल मांगने पर दरोगा शुभम गुप्ता ने तान दी पिस्टल,...

मेरठ में टोल मांगने पर दरोगा शुभम गुप्ता ने तान दी पिस्टल, SSP ने किया निलंबित, जांच बैठाई

मेरठ में एक टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर एक दरोगा ने टोलकर्मी पर पिस्तौल तान दी और अंजाम भुगतने की धमकी दी। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित टोलकर्मी ने अपनी जान के खतरे का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

आरोपी दरोगा शुभम गुप्ता मेरठ के थाना बहसूमा में तैनात बताया जा रहा है। गुरुवार रात दरोगा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बहसूमा से मेरठ जा रहा था। एनएच-34 मेरठ-पौड़ी हाईवे पर नए टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने दरोगा की गाड़ी को रोका और टोल टैक्स मांगा। दरोगा ने टोल टैक्स देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने कार का शीशा खोलकर पिस्तौल निकाली और टोलकर्मी को दिखाते हुए धमकाने लगा।

पिस्तौल देखकर टोलकर्मी डर गया और उसने टोल मैनेजर भूपेंद्र सिरोही को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें दरोगा कार में बैठकर पिस्तौल दिखाते नजर आ रहा है। टोल मैनेजर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने अधिकारियों को बताई और पुलिस से शिकायत की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मवाना खुर्द टोल प्लाजा के टोलकर्मियों को धमकाने वाले दरोगा शुभम गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button