गाजीपुर – बिरनो क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के चाचा नंदकिशोर सिंह के निधन पर रविवार को बिरनो क्षेत्र के बद्दूपूर स्थित उनके आवास पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बताया जाता है कि नंदकिशोर सिंह का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे मूल रूप से बद्दूपूर गांव के निवासी थे और बैंगलोर में अपना व्यवसाय संचालित करते थे। लंबे समय से अस्वस्थ रहने के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था।
7 अप्रैल 2026 को गाजीपुर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मृत्यु जीवन का अटल सत्य है, लेकिन अपनों का बिछड़ना अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान मनिहारी प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।














