Thursday, February 12, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

गाजीपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना करीमुद्दीनपुर की महिला आरक्षी कंचन गोंड ने महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।इसी क्रम में थाना भावरकोल, नंदगंज, सादात, शादियाबाद, मोहम्मदाबाद, बिरनो, दुल्लहपुर, खानपुर और दिलदारनगर सहित कई ग्राम पंचायतों में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया तथा महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।विद्यालयों में छात्राओं और बच्चों को 112, 1090, 181, 1076, 108 जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति केंद्र शादियाबाद और बिरनो में महिलाओं की शिकायतें सुनी गईं तथा प्रशासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (पुलिस सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी दी गई।थाना दुल्लहपुर की टीम ने ग्राम देवा में शिकायत पेटिका के उपयोग की जानकारी दी, वहीं मुहम्मदाबाद और नोनहरा टीम ने ग्राम साथीपुर में जागरूकता अभियान चलाया। शादियाबाद में मार्केट क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर पुलिस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रमों में शिक्षिकाओं, बालिकाओं और अन्य महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button