Friday, February 20, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocal24 घंटे में सकुशल मिला लापता मासूम शुभम, संदिग्ध महिला हिरासत में

24 घंटे में सकुशल मिला लापता मासूम शुभम, संदिग्ध महिला हिरासत में

गाजीपुर। सुहवल गांव से गुरुवार को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए तीन वर्षीय शुभम गुप्ता को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक बस स्टैंड के पास चाय की दुकान से बच्चे को सुरक्षित पाया गया। मौके से एक संदिग्ध महिला को भी हिरासत में लिया गया है।

बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस टीम शुभम और महिला को थाने ले गई, जहां सूचना पर माता-पिता उषा देवी और सुनील गुप्ता भी पहुंच गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल परीक्षण के बाद मासूम को परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर शुभम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। देर रात गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के निर्देश पर एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम सक्रिय की गई। सीसीटीवी फुटेज व ड्रोन की मदद से सघन अभियान चलाकर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया। महिला से पूछताछ जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button