Monday, March 9, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeनाबालिग को भगाने वाला आरोपी किशन राम गिरफ्तार

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी किशन राम गिरफ्तार

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।

जानकारी के अनुसार आरोपी किशन राम पुत्र पुतुल राम निवासी औढ़ारी मठिया थाना बिरनो पर आरोप है कि उसने 5 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे नाबालिग को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा लिया था। परिजनों के अनुसार आरोपी और लड़की के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर पुलिस में तहरीर दी।

मामले में जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन राम को नवापुरा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button