गाजीपुर – कासिमाबाद विकास खंड क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वासुदेवपुर निवासी सनेही राजभर (35) के रूप में हुई है।
मामले में नोनहरा थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी मृतक के भांजे राकेश कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही राजकुमार से विवाद के दौरान धक्का लगने से सनेही राजभर गिर पड़े थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और उसी के कारण उनकी मौत हो गई।
मोहम्मदाबाद थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।














