Tuesday, February 17, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeपत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गाजीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनी गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार बिंद का रविवार शाम पत्नी रीमा से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी शौच के लिए बाहर गई, इसी दौरान अमित ने घर में पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। लौटने पर पत्नी ने शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button