Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNCR Newsलोक जनशक्ति पार्टी ने अमित गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश प्रधान...

लोक जनशक्ति पार्टी ने अमित गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किया

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी ने अमित गुप्ता को पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश का प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा दिल्ली प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय, 71 नॉर्थ एवेन्यू, दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष शंकर मिश्रा द्वारा की गई।

इसके साथ ही, मनोज अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष, अरुण गुप्ता को प्रदेश सचिव, और रोहन खत्री को जिला सचिव नियुक्त किया गया। अमित गुप्ता ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ में अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने का प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को व्यापारियों के बीच पहुँचाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रणव कुमार भी उपस्थित थे। दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता विकास वशिष्ठ, अरुण गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button