Tuesday, August 5, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: अपहृत किशोरी सकुशल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर: अपहृत किशोरी सकुशल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर – अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। आज, 23 जनवरी 2025 को, उप निरीक्षक महेन्द्रनाथ तिवारी और उनकी टीम ने पोखरा मोड़ से एक अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अभियुक्त सरवन कुमार (उम्र 20 वर्ष), पुत्र लालबहादुर, निवासी ग्राम मधुबन, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मु.अ.सं. 26/25 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5L/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  1. उप निरीक्षक श्री महेन्द्रनाथ तिवारी
  2. कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव
  3. महिला कांस्टेबल सावित्री

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस की सराहना की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button