Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarजनजातीय उत्थान को लेकर भड़सर में धरती आबा अभियान, योजनाओं की दी...

जनजातीय उत्थान को लेकर भड़सर में धरती आबा अभियान, योजनाओं की दी गई जानकारी

बिरनो (गाजीपुर)। योगी सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए शुरू किए गए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” और “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत सोमवार को भड़सर ग्राम पंचायत भवन पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गौड़ और खरवार जैसी जनजातियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखने को संकल्पित है। एडीओ कृषि विजय कुमार ने कहा कि यह अभियान जनजातीय समुदायों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाते, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं मिशन मोड में संचालित की जा रही हैं।एडीओ समाज कल्याण विपिन कुमार ने कहा कि यह पहल केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से संचालित एक जनक्रांति है। उन्होंने जनजातीय समाज से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।इस अवसर पर लेखपाल दुष्यंत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अजय प्रसाद गुप्ता, बैंककर्मी संजय कुमार, रोजगार सेवक रणधीर कुमार, पंचायत सहायक अर्चना प्रजापति सहित कई अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में जनजातीय महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button