Wednesday, March 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalरामदासपुर पेयजल योजना में जल महोत्सव व जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित

रामदासपुर पेयजल योजना में जल महोत्सव व जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर – विकास खंड सादात अंतर्गत रामदासपुर पेयजल योजना में जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल की महत्ता, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और जागरूकता बैठक प्रमुख रहे।

इस अवसर पर “मेरा गांव-जल सुरक्षित भविष्य” विषय पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि रामदासपुर पेयजल योजना के माध्यम से गांव के 354 घरों को नल कनेक्शन द्वारा शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जल संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर जल निगम के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, एडीइओ पंचायत, ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र, टीपीआई, डीपीएमयू तथा एफटीके महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर जल बचाने और सुरक्षित भविष्य बनाने का संदेश दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button