Monday, March 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalजल अर्पण कार्यक्रम” आयोजित, ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

जल अर्पण कार्यक्रम” आयोजित, ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

गाजीपुर – विकास खण्ड मनिहारी अंतर्गत गोरारी पेयजल योजना में सोमवार को “जल अर्पण कार्यक्रम” उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल के महत्व, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत जल वंदना के साथ हुई, जिसके बाद जल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जल बचाने और स्वच्छ जल स्रोत बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया और जागरूकता बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल संरक्षण के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर “मेरा गांव – जल सुरक्षित भविष्य” विषय पर विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों को बताया गया कि जल का संरक्षण भविष्य की जरूरत है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि गोरारी पेयजल योजना के तहत 208 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, टीपीआई, डीपीएमयू, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर, एफटीके महिलाएं तथा प्रशिक्षण प्राप्त 13 तकनीकी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। 💧

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button