Tuesday, February 3, 2026
Your Dream Technologies
HomeDelhi NCR**नोएडा प्राधिकरण में रिटायरमेंट ‘सुझाव’ है, आदेश नहीं! खबर चली तो कुर्सी...

**नोएडा प्राधिकरण में रिटायरमेंट ‘सुझाव’ है, आदेश नहीं! खबर चली तो कुर्सी हिली, नेमप्लेट गिरी**

नोएडा प्राधिकरण में सेवानिवृत्ति अब एक तारीख नहीं, बल्कि बहस का विषय बन चुकी है। वर्क सर्कल-1 के वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल वर्मा की 30 जनवरी को रिटायरमेंट पार्टी पूरे उत्साह से मना ली गई, लेकिन हैरत की बात यह रही कि 3 फरवरी तक न कुर्सी खाली हुई, न नेमप्लेट उतरी

प्राधिकरण की परंपरा रही है कि

अधिकारी फाइलों में रिटायर होते हैं,

लेकिन कमरों में अमर बने रहते हैं।

यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई अधिकारी सेवा-निवृत्ति के बाद ‘प्रशासनिक कृपा’ से ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए हैं। कभी कहा जाता है—

“ऑर्डर नहीं आया”
तो कभी—
“एक्सटेंशन की बात चल रही है”

और जब ये कारण खत्म हो जाएँ, तब राजनीतिक आशीर्वाद सबसे मजबूत तर्क बनकर सामने आता है।

सूत्रों के अनुसार, एस्टैब्लिशमेंट और HR विभाग की भूमिका हमेशा की तरह दर्शक दीर्घा तक सीमित रही। न रिकॉर्ड अपडेट, न नामप्लेट हटाने की जहमत—मानो रिटायरमेंट कोई अनचाही घटना हो।

मगर जैसे ही इस पूरे प्रकरण पर खबर चली, प्राधिकरण में अचानक सक्रियता दिखी।
बताया जा रहा है कि “खबर सार्वजनिक होते ही नेमप्लेट हटवा दी गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि नोएडा प्राधिकरण में शासन आदेशों से ज्यादा डर खबरों का है।”

अब सवाल यह है कि—

अगर खबर न चलती, तो क्या रिटायरमेंट लागू होता?

क्या प्राधिकरण में कुर्सी छोड़ने के लिए जनता नहीं, पत्रकार चाहिए?

स्थानीय लोगों का कहना है कि “यह घटना नोएडा प्राधिकरण की उस कार्यशैली का आईना है जहाँ नियमों से ज्यादा रसूख काम करता है और प्रशासनिक अनुशासन केवल कागज़ों में ज़िंदा है।”

यह मामला सिर्फ एक अधिकारी का नहीं, बल्कि उस सिस्टम का है जहाँ
सेवानिवृत्ति भी तभी होती है, जब मामला सार्वजनिक हो जाए।

अब देखना यह है कि प्राधिकरण इसे

“मानवीय भूल” कहकर दबाता है
या

सचमुच अपनी कार्यप्रणाली सुधारने का साहस दिखाता है।

क्योंकि सवाल अब सिर्फ नेमप्लेट का नहीं, सिस्टम की नीयत का है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button