Saturday, February 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeकासिमाबाद पुलिस ने 12 बोर अवैध तमंचा बरामद कर बाल अपचारी को...

कासिमाबाद पुलिस ने 12 बोर अवैध तमंचा बरामद कर बाल अपचारी को लिया अभिरक्षा में

गाजीपुर – थाना कासिमाबाद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बाल अपचारी को अवैध हथियार के साथ अभिरक्षा में लिया है। दिनांक 20 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध वाहन तथा व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान राजापुर क्षेत्र में एक संदिग्ध किशोर को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान 17 वर्षीय बाल अपचारी के पास से 12 बोर का एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस टीम उसे थाना कासिमाबाद लाई, जहां उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 63/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त को अभिरक्षा में लेने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button