Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNCR Newsदेश की राजधानी को विश्व के अग्रिम पंक्ति में खड़ा करूंगा ये...

देश की राजधानी को विश्व के अग्रिम पंक्ति में खड़ा करूंगा ये कहना है सुनील झा (नेता कांग्रेस)

दिल्ली की जनता को घर वापसी करनी होगी, तभी दिल्ली का चौमुखी विकास संभव है!

जब दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, तब दिल्ली रोज़ विकास की ओर अग्रसर हो रही थी। ऐसा प्रतीत होने लगा था कि दिल्ली फ्रांस की राजधानी टोक्यो को भी पीछे छोड़ देगी! रोज़ नए स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, बिजली की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पानी की व्यवस्था, रोड, लाइट, सफाई, और गरीबों के लिए अनेकों योजनाओं से दिल्ली सराबोर थी। मेट्रो की यातायात सुविधा से चार चाँद लग गए थे। लोग खुशहाल थे, अपने रोज़ी-रोजगार और व्यापार से संतुष्ट थे, और भाईचारा देखते बनता था। सारी दिल्ली की जनता चौमुखी विकास से खुश थी!

आज की स्थिति

पर आज दिल्ली को ग्रहण सा लग गया है। दशकों से दिल्ली विकास के नाम पर ठगी का अनुभव कर रही है। लोग हैरान और परेशान हैं। मौजूदा दिल्ली सरकार से जनता को सिर्फ छल, प्रपंच, झूठ, फरेब, और मक्कारी मिल रही है। इसका उदाहरण है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री अपने कई मंत्रियों के साथ गबन के आरोप में जेल में है। जो कल तक कांग्रेस पार्टी के नेताओं को पानी पी-पीकर गाली दे रहे थे और कह रहे थे कि सबको जेल भेजूंगा, वे आज खुद जेल की हवा खा रहे हैं! यह सब कुदरत का करिश्मा है।

घर वापसी की अपील

दिल्ली की जनता सब जान गई है, सबको पहचान गई है, और बड़े जोर-शोर के साथ, पूरे दमखम के साथ पुनः कांग्रेस पार्टी के साथ अपने घर वापसी का मन बना चुकी है। हम और हमारी कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता से आग्रह और निवेदन करती है कि वे अपने घर को वापसी आएं। पुनः उन्हें खोया अधिकार और प्यार हम दिलाने को कटिबद्ध हैं! उनके सम्मान में सभी कांग्रेस के नेता और कांग्रेस के सिपाही अपनी जान लगा देंगे, और दिल्ली का खोया अस्तित्व लौटाएंगे! यह हमारा और हमारे पार्टी का दिल्ली की जनता से वादा है।

हमारा संकल्प

कसम दिल्ली की मिट्टी की, देश की राजधानी को विश्व के अग्रिम पंक्ति में खड़ा करूंगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button