Friday, March 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalदहेज प्रताड़ना और जलाकर घायल करने के मामले में पति व सास...

दहेज प्रताड़ना और जलाकर घायल करने के मामले में पति व सास गिरफ्तार

गाजीपुर – नोनहरा थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और महिला को जलाकर घायल करने के मामले में पति और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उसकी पुत्री पूजा यादव को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे जलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 86/2026 के तहत धारा 85, 124(1) बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित विक्रांत यादव (27 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश यादव और चिंता देवी (49 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना नोनहरा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल रिया भी शामिल रहीं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button