Wednesday, March 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeफंदे पर लटका युवक, एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी मचा कोहराम

फंदे पर लटका युवक, एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी मचा कोहराम

ग़ाज़ीपुर – सैदपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के नोनरा मौजा में बुधवार भोर में 26 वर्षीय युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नोनरा निवासी रामवृक्ष चौहान का पुत्र श्रवण चौहान अपनी मां मीरा देवी और पत्नी जानकी के साथ रहता था। मां के अनुसार, मंगलवार देर रात वह पुराने घर में सोने गया था। सुबह दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो श्रवण करकट की छत के पाइप से फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button