Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshदादरी में सीएम योगी की ऐतिहासिक जनसभा की तैयारी जोरों पर, विधायक...

दादरी में सीएम योगी की ऐतिहासिक जनसभा की तैयारी जोरों पर, विधायक तेजपाल सिंह नागर ने लिया जायजा

दादरी, 6 मार्च 2025:
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की 8 मार्च को दादरी में प्रस्तावित ऐतिहासिक जनसभा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। इसी क्रम में आज दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजकों को सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यह जनसभा भव्य और ऐतिहासिक बन सके।

जनता में जबरदस्त उत्साह, विकास कार्यों की मिलेगी जानकारी

इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस जनसभा के माध्यम से प्रदेश में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।


जनसंपर्क अभियान से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

जनसभा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र शिशोदिया के नेतृत्व में बिसहाड़ा, पाटड़ी और सलारपुर कलौंदा गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों को प्रदेश सरकार की लोकहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में भाग लेने की अपील की गई।


जनसभा को भव्य बनाने की अपील

यह जनसभा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री योगी का मार्गदर्शन प्राप्त करें और उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का हिस्सा बनें उपस्थित गणमान्य व्यक्ति: मंडल अध्यक्ष – धीर राणा ,जिला पंचायत सदस्य –मनोज शिशोदिया वरिष्ठ समाजसेवी – एच.के. शर्मा ,संजय राणा ,रिंकू प्रधान ,नरेंद्र प्रधान

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button