नोएडा: भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर, नोएडा पंजाबी एकता समिति और पंजाबी परिवारों की ओर से पावन पर्व बैसाखी के अवसर पर आज, 13 अप्रैल 2026 को रामा सेलिब्रेशन, सेक्टर-51, नोएडा में भव्य कार्यक्रम और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के संयोजक संजय बाली, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष, तथा श्रीमती डिम्पल आनंद ने नोएडा महानगर से आए सभी संगतजन का आभार व्यक्त किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में भाई सरबजीत सिंह जी खालसा, दिल्ली एवं भोज अकाली की वाणी से मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया। कीर्तन की पवित्र ध्वनि से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से भर गया। उपस्थित संगत ने गुरुवाणी का श्रवण कर आत्मिक शांति और आनंद का अनुभव किया।
बैसाखी पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व केवल फसल कटाई की खुशी का प्रतीक नहीं है, बल्कि सिख परंपरा में खालसा पंथ की स्थापना का भी स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि बैसाखी हमें एकता, सेवा, भाईचारे और समर्पण की प्रेरणा देती है। गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, समरसता और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता विविधता में एकता है, जिसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान संगत के लिए गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा के माध्यम से सेवा, समर्पण और समानता का संदेश प्रसारित हुआ। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए एक-दूसरे को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस भव्य आयोजन में नोएडा महानगर अध्यक्ष महेष चैहान, माननीय विधायक नोएडा पंकज सिंह के भाई अनिल सिंह, विमला बाथम पूर्व विधायक नोएडा, सुषमा सिंह, विनीत मेहता, भूपेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र मेहता, राजीव अजमानी, नरेन्द्र चोपड़ा, रणधीर सिंह, राहुल बाली, जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, अमित त्यागी, उपाध्यक्ष उमेष त्यागी, महेश अवाना, प्रमोद बहल, पंकज झा, राजकुमार झा, बब्लू यादव, राजकुमार बंसल, लोकेश कश्यप, महेन्द्र कटारिया, प्रज्ञा पाठक, मनीष वाल्मिकी, धर्मेन्द्र गुप्ता, मनोज चौहान, भूपेश चौधरी, अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण महावर, गौतम शर्मा, रामकिशन यादव, अमित नागपाल, नवीन सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल बैसाखी की धार्मिक आस्था का उत्सव बना, बल्कि समाज में सेवा, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का मजबूत संदेश भी देकर गया।














