Saturday, August 2, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: विद्युत तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, हत्या...

गाजीपुर: विद्युत तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के डोरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 65 वर्षीय वृद्ध विन्देश्वरी चौहान की खेत के किनारे लगे विद्युत तार में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए अपने पट्टीदार पर आरोप लगाया है।

घटना का विवरण

मृतक विन्देश्वरी चौहान प्रतिदिन अपने घर से थोड़ी दूर स्थित पाही पर रात में सोते थे। गुरुवार रात भी वह पाही पर सोने गए थे। शुक्रवार सुबह जब उनकी बेटी प्रियंका उन्हें जगाने पहुंची, तो वह बिस्तर पर नहीं मिले। इस पर उसने अपनी मां निर्मला को सूचना दी।

परिजन खोजबीन में जुट गए और कुछ देर बाद किसी ने देखा कि विन्देश्वरी अपने पाही के पीछे पट्टीदार के आलू के खेत में बेदम पड़े हुए हैं। परिजन वहां पहुंचे, तो वह मृत अवस्था में मिले।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विन्देश्वरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष सादात कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे रोहित चौहान ने अपने पट्टीदार विजय चौहान पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने विजय चौहान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

हत्या या दुर्घटना?

परिजनों का आरोप है कि यह एक साजिश के तहत की गई हत्या है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में गम और तनाव का माहौल है। ग्रामीण इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button