Friday, February 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर: 22 फरवरी को लगेगा बृहद विधिक सहायता शिविर, लोक अदालत की...

गाजीपुर: 22 फरवरी को लगेगा बृहद विधिक सहायता शिविर, लोक अदालत की तैयारी तेज

गाजीपुर – जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर के प्रचार-प्रसार और सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी लोक अदालत शक्ति सिंह ने की।

बैठक में बताया गया कि 22 फरवरी 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सभी सरकारी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी देंगे। अधिकारियों से शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और अधिक से अधिक लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। शिविर का उद्देश्य महिलाओं, गरीबों, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगजनों तथा जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं व विधिक सहायता से जोड़ना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित होगी। इसमें उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना, श्रम, कराधान, बिजली चोरी और अन्य छोटे वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

बैठक में विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। न्यायपालिका ने आम जनता से अपील की है कि वे 22 फरवरी को आयोजित मेगा विधिक सहायता शिविर का लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का समाधान लोक अदालत के माध्यम से कराएं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button