Saturday, March 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: नाबालिग से दुष्कर्म का था आरोपी हुआ गिरफ्तार

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: नाबालिग से दुष्कर्म का था आरोपी हुआ गिरफ्तार

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार (21 मार्च 2026) को पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कौशल गौड़ (21) नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

प्रभारी निरीक्षक राजनरायन अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी टोडार मोड़ मऊ-कासिमाबाद मार्ग पर मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की, जिससे आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button