Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हो पीडीए -...

गाजीपुर: लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हो पीडीए – गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में सदर, जमानियां, जंगीपुर, मुहम्मदाबाद और जखनियां विधानसभाओं के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम हुए।

मुहम्मदाबाद विधानसभा के मनरा गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा, “संविधान बचेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।”

भाजपा पर तानाशाही और सांप्रदायिकता का आरोप

गोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास मंदिर-मस्जिद के अलावा कोई और मुद्दा नहीं है, जबकि देश महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में जल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बचाने के लिए संविधान की रक्षा जरूरी है

बाबा साहेब के सम्मान के लिए हर कुर्बानी को तैयार समाजवादी पार्टी

सपा जिलाध्यक्ष ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के डीएनए में महापुरुषों का अपमान करना शामिल है

सरकार के राज में अराजकता का माहौल

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आम आदमी की सुरक्षा तो दूर, बैंक तक लूटे जा रहे हैं, बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, और गरीब महंगाई से बेहाल हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा

पीडीए चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित नेता

इस कार्यक्रम में अवधेश यादव, गोवर्धन यादव, तहसीन अहमद, राजेंद्र यादव, अनिल यादव, जै हिंद यादव, कमलेश यादव, प्रभुनाथ राम, परशुराम बिंद, सूरजराम बागी, सदानंद कन्नौजिया, बृजेश शर्मा, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, प्रदीप प्रजापति, सीताराम प्रजापति, अवध बिंद, रूस्तम अली, सुमित कुमार सहित कई समाजवादी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button