Thursday, July 31, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshगाज़ीपुर - सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की दर्दनाक मौत

गाज़ीपुर – सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की दर्दनाक मौत

गाज़ीपुर – गहमर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर ईदगाह के समीप शुक्रवार की देर शाम एक तेज गति से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने भाजपा नेता को टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही भाजपा नेता की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों समेत पूरे गाँव मे कोहराम मच गया।
जानकारी अनुसार स्थानीय गांव के उत्तर टोला (गोविंद राय पट्टी) निवासी सुनील उपाध्याय पुत्र स्व. ताड़केश्वर उपाध्याय शुक्रवार की शाम अपनी मोटर साइकिल से शाम 8:30 बजे से स्टेशन की तरफ घर जा रहे थे की गहमर ईदगाह के पास भदौरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पीकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही 50 वर्षीय भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुनील उपाध्याय की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया।इस संबंध में कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि पीकअप को पकड़ने के लिए सभी जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button