Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshगाजीपुर जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस , बिरनो थानाध्यक्ष बने प्रमोद...

गाजीपुर जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस , बिरनो थानाध्यक्ष बने प्रमोद कुमार सिंह

गाजीपुर जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस गाजीपुर। पुलिस प्रशासन को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा डेढ़ दर्जन से अधिक निरीक्षक/ उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को उनके वर्तमान स्थान से स्थानांतरित करते हुए नयी तैनाती दी गयी है।स्थानान्तरण के क्रम में उप निरीक्षक संतोष कुमार पीआरओ पुलिस अधीक्षक को थानाध्यक्ष करंडा, उप निरीक्षक कमलेश कुमार थानाध्यक्ष नोनहरा को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर, निरीक्षक विजय प्रताप प्रभारी निरीक्षक दिलदार नगर को प्रभारी निरीक्षक सैदपुर, उपनिरीक्षक संतोष राय थानाध्यक्ष नगसर को थानाध्यक्ष सादात, उपनिरीक्षक शैलेंद्र पांडेय को थानाध्यक्ष सादात को थानाध्यक्ष बहरियाबाद, निरीक्षक श्याम जी यादव प्रभारी निरीक्षक जमानिया को प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद, उपनिरीक्षक बागीश विक्रम सिंह थानाध्यक्ष करंडा को थानाध्यक्ष नोनहरा, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष भांवरकोल को थानाध्यक्ष बिरनो , उपनिरीक्षक विवेक तिवारी को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष भांवरकोल, उपनिरीक्षक राजीव त्रिपाठी थानाध्यक्ष रेवतीपुर को थानाध्यक्ष बड़ेसर, निरीक्षक अशेषनाथ सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक जमानियां, निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक सैदपुर को प्रभारी निरीक्षक दिलदार नगर, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह थानाध्यक्ष बड़ेसर को थानाध्यक्ष नगसर, उपनिरीक्षक भूपेंद्र निषाद थानाध्यक्ष बहरियाबाद को थानाध्यक्ष रेवतीपुर, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार बरवार प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद को प्रभारी यूपी 112 और उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह थानाध्यक्ष दुल्लहपुर और उप निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष बिरनो को गैर जनपद स्थानांतरण हेतु पुलिस लाइन भेजा गया है।इसी प्रकार एक अन्य सूचना के क्रम में निरीक्षक मोहम्मद सरवर प्रभारी डीटीयू को विवेचना सेल, निरीक्षक दिनेश कुमार यादव प्रभारी यूपी 112 को प्रभारी डीटीयू, उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे थाना रेवतीपुर तथा सत्येंद्र यादव थाना करंडा को पीआरओ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button