Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: जयमाल के दौरान विवाद, दुल्हन ने शादी तोड़ी, दूल्हा पक्ष को...

गाजीपुर: जयमाल के दौरान विवाद, दुल्हन ने शादी तोड़ी, दूल्हा पक्ष को बनाया बंधक

गाजीपुर: जयमाल के दौरान विवाद, दुल्हन ने शादी तोड़ी, दूल्हा पक्ष को बनाया बंधक शादियाबाद। गाजीपुर जिले के कोईरी गांव में बीती रात जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे चलने लगे और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के जहानागंज निवासी रितेश अपनी बारात लेकर कोईरी गांव पहुंचा था। रस्में पूरी होने के बाद जयमाल कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान दुल्हन पक्ष की एक महिला आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़ी, जिसे लेकर बारातियों ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस और मारपीट शुरू हो गई।दुल्हन लक्ष्मी कुमारी ने इस बवाल के बाद शादी तोड़ दी और वधू पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष ने शादी का खर्च और अन्य खर्चे लौटाने की शर्त पर मामला सुलझाया। इस संबंध में शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि वर पक्ष और कन्या पक्ष में कुछ विवाद था जिसे दोनों पक्षों ने आपसी सहमति में मामले को खत्म कर दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button