Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsगौतमबुध्द नगर सांसद डा महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के...

गौतमबुध्द नगर सांसद डा महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले

आज गुरुवार को अध्यक्ष हाउसिंग कमेटी और सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, डॉ. महेश शर्मा ने केंद्रीय विद्युत, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री से हाउसिंग कमेटी से संबंधित विषय, एनटीपीसी दादरी के किसानों की समस्या, और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों को कार्य की जानकारी के लिए निर्देशित किया और कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

आपको बता दें

गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सांसद महेश शर्मा को लोकसभा की हाउसिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।संसद का विशेष सत्र समाप्त होने के दौरान इस संसदीय समितियों का गठन किया गया है। इस समिति का गठन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया है। इस समिति में लोकसभा के 12 सदस्यों को नामित किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। लोकसभा सदस्यों के लिए यह समिति आवासीय सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं को देखती है। मुख्य उद्देश्य सांसदों को उचित और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है, जिससे वे अपने संसदीय कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button