Wednesday, February 25, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeफर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया, भाई की जगह दे रहा था हाईस्कूल विज्ञान की...

फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया, भाई की जगह दे रहा था हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा

ग़ाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़े जाने से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। केंद्र व्यवस्थापक देवेंद्र कुमार चौहान की तहरीर पर बुधवार शाम खानपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना उस समय सामने आई जब परीक्षा कक्ष में ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक को एक छात्र की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जांच के दौरान अनुक्रमांक नंबर का मिलान किया गया तो पता चला कि परीक्षा दे रहा छात्र वास्तविक परीक्षार्थी नहीं है। वह किसी अन्य छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। तुरंत इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन को दी गई।

विद्यालय प्रबंधक ने मामले से संबंधित मजिस्ट्रेट को अवगत कराया, जिसके बाद आरोपी छात्र को खानपुर पुलिस थाने ले जाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने सगे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जिला मुख्यालय स्थित किशोर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button